छक्रांसे संगठन का सुखा राशन वितरण कार्य अनवरत जारी , मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम वेद परसदा में हुआ कार्य।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा सेवा कार्य अनवरत जारी , मस्तूरी क्षेत्र में 20 परिवारों को फिर किया राशन वितरण..
छत्तीसगढ़ियों के आर्थिक , राजनैतिक , सामाजिक उत्थान एवं छत्तीसगढ़िया भाषा , संस्कृति के संरक्षण , संवर्धन के लिए जुझ रहे गैर राजनैतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा लाकडाऊन से उपजे हालत के बीच गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे परिवारों को सुखा राशन सामाग्री बांटने का कार्य अनवरत जारी है । इसी क्रम में बिलासपुर क्रांति सेना द्वारा कोटा, बेलतरा, बिल्हा, सीपत में राशन वितरण करने के बाद मस्तुरी क्षेत्र में जरुरतमंदो की पहचान कर लगातार तीसरे दिन राशन वितरण किया गया। जिसमे आज ग्राम परसदा के 20 जरुरतमंद परिवारों को चिन्हित करके चावल , साबुन , बिस्किट, आलु, प्याज, हल्दी, मिर्च इत्यादी सामाग्री का वितरण किया । इस अवसर पर संगठन के मस्तुरी विधानसभा उपकोषाध्यक्ष प्रदीप साहू , दीपु यादव , अमरनाथ निर्णेजक , मनीष सिंह, शिवगोबिंद साहू, ओमप्रकाश, राजकुमार इत्यादी उपस्थित रहे । 
गौरतलब है कि छक्रांसे संगठन के प्रदेश कोर कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुखा राशन बांटा जा रहा है और इसी क्रम में संगठन के बिलासपुर कोर कमेटी को सूचना मिली कि मस्तुरी क्षेत्र के कुछ परिवार बेहद आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे है तो जिला अध्यक्ष कृष्णा कौशिक के निर्देश पर मस्तूरी विधानसभा के सेनानियों द्वारा यह सेवा कार्य किया गया । 
जिला संयोजक ठा. शैलु श्रीवास ने गुहार लगाई है कि मस्तूरी समेत पुरे बिलासपुर जिला में गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे परिवारों की जानकारी हमारे संगठन को जरुर दे ताकी इन प्रभावित लोगों की हम यथासंभव सहायता कर सके ।

Comments

Popular posts from this blog

हरेली त्यौहार में ग्राम वेद परसदा में होगा जबड़ हरेली गेड़ी दौड़ प्रतियोगिया, समिती ने कार्यक्रम को दिया अंतिम रुप।

बेलासपुर जिला के ग्रामीन छेत्र मँ बुढ़ादेव यात्रा के धुम । कहु मांदर के थाप अऊ सेवा गीद ले सुवागत , त कहु सुवा-कर्मा नाचके राज्य के कुल देवता के करिच्च सुमरन। कल सहर म करही प्रवेस।

मुल चिन्हारी छत्तीसगढ़ी बर सत्याग्रह सुरु । लोगन ल स्वाभिमान बर धरना ठऊंर हबरे के गोहार