Posts

Showing posts from March, 2022

जिले की कोई ऐसी सड़क नही जहां से बुढ़ादेव यात्रा नही गुजरेगी : जिलाध्यक्ष क्रांति सेना ।

Image
जिले की 700 सौ गांव की गली गली जायेगी बुढ़ादेव रथयात्रा : जिलाध्यक्ष क्रांति सेना , बिलासपुर छत्तीसगढ़ियों को शत प्रतिशत रोजगार देने  एवं उनके भाषा संस्कृति के लिए लड़ रही संगठन छत्तीसगढ़िया  क्रांति  सेना का बुढ़ादेव यात्रा एवं संगठन विस्तार को लेकर बैठक आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में हुआ । जिसमे यात्रा को लेकर पदाधिकारियों ने विस्तार से बताया । साथ ही दर्जनों लोगो ने संगठन की सदस्यता स्वीकार किया । जिलाध्यक्ष कृष्णा कौशिक ने बताया कि हमारे प्रादेशिक मुख्यालय से जो लाखों बैनर पोस्टर आया है उसको जिले के 700 गावों के लाखों लोगो तक पहुचाने का कार्य में हमारे सेनानी लगे हुये है ताकी 18 अप्रेल से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगो तक यात्रा के उद्देश्य को छत्तीसगढ़ियों के बीच ले जाया सके और इसी सिलसिले में आज कोनी में भी बैठक हुआ । सदस्यता प्रभारी बलराम साहू ने बताया कि हमारे संगठन के उद्देश्य से प्रभावित होकर कोनी क्षेत्र के दर्जनों युवाओ ने सदस्या लेकर छत्तीसगढ़ी महतारी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर कृतज्ञ पटेल को कोनी क्षेत्र के जिम्मेदारी दी गई। ...

बेहद निराशाजनक बजट! छत्तीसगढ़ी को लेकर कुछ भी घोषणा नही: ठा. शैलेन्द्र छत्तीसगढ़िया

Image
छत्तीसगढ़ी को पढ़ाई लिखाई , रोजगार , कामकाज की भाषा नही बनाने का विलम्ब और बर्दास्त नही । छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के बिलासपुर जिला संयोजक ठा. शैलु छत्तीसगढ़िया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि छत्तीसगढ़ को राज्य बने आज 21 वर्ष हो गये है और छत्तीसगढ़ी को राजभाषा बने 14 वर्ष हो गये लेकिन फिर भी छत्तीसगढ़ी को पढ़ाई लिखाई , रोजगार , कामकाज का भाषा नही बनाया जा रहा है लेकिन अब हम और बर्दास्त नही कर सकते । अगर यह सरकार जल्द ही हमारी मांगो पर विचार नही करती है तो महाआंदोलन करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नही रहेगा ।  इस सरकार से बहुत आशा है लेकिन अभी तक के 3 बजट मे निराशा ही हाथ लगी है । आप देखिये कि हमारी साथ ही बने झारखंड राज्य में भाषा को लेकर जोरदार आंदोलन हो रहा है और वहां कि सरकार आंदोलनकारियों की बात भी मान रही है । कमोबेस छत्तीसगढ़ को छोड़कर हर राज्य के सरकारों में अपनी भाषा के प्रति प्रेम है तभी वे उसे रोजगार कामकाज की भाषा भी बनाये है लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार  में इसका नितांत अभाव है ।  क्या इसलिए छत्तीसगढ़ियों ने प्रचंड बहमुत देकर स...