हरेली त्यौहार में ग्राम वेद परसदा में होगा जबड़ हरेली गेड़ी दौड़ प्रतियोगिया, समिती ने कार्यक्रम को दिया अंतिम रुप।
बिलासपुर जिले के वेद परसदा ग्राम में होगा जबड़ हरेली गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता, कार्यक्रम को दिया गया अंतिम रुप।
त्यौहार प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य का पहला त्यौहार हरेली को माना जाता है और इसी पावन त्यौहार के मौके पर जिले के मस्तुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम वेदपरसदा में जबड़ हरेली गेड़ी दौड़ का आयोजन ग्राम के कोशिस एक मंच समिती, राजीव युवा केन्द्र और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है । इसी सिलसिले में आज कार्यक्रम को अंतिम रुप देने के लिए गांव के गुड़ी में बैठक सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम प्रभारी अमरनाथ निर्णेजक ने बताया कि ये दुसरा मौका है जब हमारे ग्राम में प्रदेश स्तरीय गेड़ी दौड़ का आयोजन किया जा रहा है । हमारा मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़िया भाषा -संस्कृति को बढ़ावा देना है , क्योंकि हम विगत कुछ वर्षो से देख रहे थे कि हरेली में गेड़ी चढ़ना बच्चे कम कर रहे है जिसे आगे लाने के लिए यह प्रतियोगिता कराया जाता है और विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हम छत्तीसगढ़िया समाज कमर कसे हुये है ।
वही संचालक अरुण सिंह ठाकुर ने बताया कि हमने प्रतियोगिता को बाल , किशोर और युवा के आधार पर तीन चरण में बांटा है और सभी समूह से तीन -तीन पुरुस्कार विजेताओं को दिया जायेगा। उन्होनें प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं की इस प्रतियोगिता में भाग लेने आमंत्रित किया है।
Comments
Post a Comment